NGV PRAKASH NEWS

,
अलीगढ़ 3 जनवरी 26.
साैतेले पिता पर अश्लीलता करने का आरोप लगा है। बेटी ने आरोप लगाया कि वह उनका नहाते हुए वीडियो बना रहा था। जब वह नहाकर बाहर आयी तो उसे पकड़ लिया और इंजेक्शन लगाने की कोशिश की
उसके चिल्लाने पर मां पहुंच गई। आरोपित ने दोनों को पीटा और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 13 दिसंबर की सुबह वह बाथरूम में नहा रही | इस समय चोरी से सौतेले पिता ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। जब वह नहा कर बाहर आयी तो सौतेली पिता ने उसे पकड़ लिया और एक हाथ से वीडियो दिखाने लगा और दूसरे हाथ से उसके हाथ में कोई इंजेक्शन लगाने की कोशिश की।
किसी तरह उसने उसे झटका देकर इंजेक्शन हटा दिया और शोर मचाया। शोर की आवाज उसकी उसकी माँ पहुंची और फिर उसे किसी तरह सौतेले पिता से बचाया । इस दौरान आरोपित ने मां-बेटी की पिटाई भी की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता नें बताया कि इससे पूर्व 19 अगस्त को भी उसने दुष्कर्म का प्रयास किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के मामले में आरोपित को 10 वर्ष की सजा भी हो चुकी है। आरोपित मां को भी अक्सर धमकाती है, जिससे वह और उसकी मां को डर रहता है। मामले में सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है |
NGV PRAKASH NEWS
