आधी रात को बहू के साथ…. तभी घर वालों नें…

महराजगंज में आधी रात आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए बहू और ससुर के साथी, दोनों पक्षों में बढ़ा विवाद

महराजगंज, 04 जनवरी 2026।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला और उसके ससुर के एक साथी के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि युवक रात के समय महिला के ससुराल पहुंचा और दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया गया, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि युवक और महिला के ससुर एक ही स्थान पर काम करते थे। इसी दौरान युवक का महिला के घर आना-जाना हुआ और वहीं दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बाद में युवक ने कथित रूप से ससुर के मोबाइल फोन से महिला का नंबर निकाला और दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

घटना की जानकारी होने पर महिला के ससुराल पक्ष ने युवक को वहां से भगा दिया और महिला को समझाया। इसके बाद पूरे मामले की सूचना महिला के मायके पक्ष को दी गई। हालांकि मायके पक्ष ने महिला को समझाने के बजाय ससुराल पक्ष पर ही बेटी को बदनाम करने का आरोप लगा दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद और गहरा गया।

मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बात पुलिस तक पहुंच गई। सोनौली थाने के प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *