स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत,सुंदर भारत अभियान के तहत डीआईजी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने बहाया पसीना…

Gyan Prakash Dubey ⏩NGV PRAKASH NEWS

स्वच्छ भारत मिशन के तहत अमहट घाट पर चला स्वच्छता अभियान, पुलिस और प्रशासन ने मिलकर की सफाई

बस्ती, 04 जनवरी 2026।
स्वच्छ भारत, सुंदर भारत और स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत रविवार सुबह बस्ती के अमहट घाट पर पुलिस प्रशासन की ओर से एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य घाट परिसर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाना था।

अभियान का नेतृत्व डीआईजी संजीव त्यागी ने किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन व परिवहन प्रदीप कुमार त्रिपाठीऔर क्षेत्राधिकारी रुधौली ए. यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि एडीजी गोरखपुर के निर्देश पर पूरे जोन में प्रदूषण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पार्कों, घाटों और सड़कों को प्लास्टिक मुक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में अमहट घाट पर यह अभियान आयोजित किया गया, ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और पर्यावरण संरक्षण का भाव मजबूत हो।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को साफ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बस्ती सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एवं प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *