

NGV PRAKASH NEWS
सऊदी अरब: मस्जिद-ए-नबवी में बाप-बेटे के विवाद से अफरातफरी, सुरक्षा बलों ने बुजुर्ग को बचाया
सऊदी अरब के मदीना शहर में स्थित मस्जिद-ए-नबवी के अंदर एक अप्रत्याशित घटना के चलते अफरातफरी मच गई। सोशल मीडिया X पर वायरल वीडियो और कई रिपोर्टों के अनुसार बांग्लादेश से जियारत करने आये एक परिवार के का है | जहां मस्जिद के प्रांगण में बाप और उसके बेटे के बीच अचानक किसी बात पर विवाद शुरू हो गया, जिसमें बेटे ने विवाद के बाद अपने पिता पर हमला कर दिया और गला दबाकर मारने की भी कोशिश किया। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ा है कि घटना के दौरान सुरक्षा कर्मियों को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा और थोड़ी मस्सकत बाद पिता पुत्र को अलग किया गया।
घटना के दौरान बेटे ने अपने पिता को पकड़ा और कुछ वायरल फुटेज में यह भी दिखता है कि वह पिता को गले से दबाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि तुरंत ही मस्जिद में तैनात सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय अधिकारियों ने बीच में आकर दोनों को अलग किया और घटना को बिगड़ने से रोक दिया। इससे पहले कई श्रद्धालु और पर्यटक वहां निर्ममता से नज़दीक खड़े थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों के समय रहते हस्तक्षेप से बाप सुरक्षित रहे।
विवाद के कारणों के बारे में भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Source of News:
वीडियो क्लिप और वायरल रिपोर्ट — सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से
