माता-पिता के खाने में रोज रात को मिलाती थी नींद की गोली- पूरी रात करती थी यह काम……..

NGV PRAKASH NEWS


प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से माता-पिता के खाने में दवा मिलवाने की साजिश, आरोपी पर पॉक्सो में केस

गोरखपुर, 10 जनवरी 2026 —
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गांव के ही एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसे एक खतरनाक साजिश का हिस्सा बना लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक के कहने पर किशोरी रोज अपने माता-पिता के खाने में नींद की दवा मिलाती थी ताकि वे रात में गहरी नींद में सो जाएं और वह चुपचाप घर से निकलकर उससे मिलने जा सके।

परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से किशोरी के व्यवहार में बदलाव और रात के समय घर से बाहर जाने की गतिविधियों ने उन्हें शक में डाल दिया था। इसी शक के चलते एक दिन माता-पिता ने भोजन नहीं किया और उस रात जागते रहे। रात जब किशोरी घर से निकलकर युवक से मिलने जा रही थी, तब पिता ने उसका पीछा किया और मौके पर युवक को पकड़ लिया।

खुद को घिरा देख युवक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजन सन्न रह गए और तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

लड़की की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी वीरू निषाद पुत्र छोटेलाल के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले किशोरी को मोबाइल फोन दिया और बातचीत के जरिए उसे अपने जाल में फंसाया, फिर रात में मिलने के लिए माता-पिता को बेहोश करने की योजना बनाई।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *