
Gyan Prakash Dubey -NGV PRAKASH NEWS
बनकटा रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण को लेकर PMO पहुँचा मामला
बस्ती, 14 जनवरी 2026 —
बस्ती–गोविन्द नगर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित बनकटा रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण की मांग अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुँच गई है। वर्षों से चली आ रही इस जनसमस्या को लेकर सामाजिक संस्था ॐ साईं हरिवंश सेवा समिति के प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अंडरपास निर्माण की मांग की है।
गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि बनकटा रेलवे क्रॉसिंग इस इलाके की जीवनरेखा है, जहां से होकर रोज़ाना सैकड़ों लोग काम, पढ़ाई, इलाज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का यह भी कहना है लोगों को हो रही परेशानियों के साथ कई बार अन्य आपात सेवाएं भी रुक जाती हैं, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ने तक की नौबत आ जाती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में पहले भी रेल मंत्री और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण मजबूर होकर मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक ले जाया गया है।
मामले में क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर यहां अंडरपास बन जाता है तो न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी और पूरे क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि गौरव श्रीवास्तव द्वारा की गई पहल अब प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुँचने के बाद इस लंबे समय से लंबित समस्या का स्थायी समाधान निकल सकेगा।
NGV PRAKASH NEWS
