रील बनाने से रोका तो घर पर बरसाए पत्थर…….

Gyan Prakash Dubey > NGV PRAKASH NEWS

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वीडियो बनाने से रोका तो युवती से दुर्व्यवहार, घर पर पथराव और जान से मारने की धमकी

बस्ती 29 जनवरी 2026.
नगर थाना क्षेत्र के भैसनपुर गांव में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और उसके घर पर पथराव का मामला सामने आया है |
मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां के अनुसार 26 जनवरी 2026 को उनकी बेटी गांव के एक विद्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति दे रही थी। इसी दौरान गांव के सुशील सिंह और अतुल सिंह जबरन युवती का वीडियो बनाने लगे और उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। युवती और उसकी मां द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और मौके से चले गए।

आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे दोनों आरोपी कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और ईंट-पत्थर से पथराव किया। इस घटना में घर का दरवाजा और खिड़की क्षतिग्रस्त हो गए। पीड़िता का कहना है कि उसके पास पथराव की घटना का साक्ष्य के मौजूद है।

पीड़िता नें यह भी आरोप लगाया है कि जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी |

मामले में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है | मामले की जांच की जा रही है | दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *