क्या चुनावों के बीच अरविंद केजरीवाल को मिलेगी जमानत

जी.पी. दुबे
97210 711 75

चुनाव के बीच केजरीवाल को मिल सकती है अंतरिम जमानत

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने ई डी द्वारा दायर किया शराब नीति घोटाले में आज सुनवाई करते हुए कहा कि मामले के निस्तारण होने में काफी समय लग सकता है |
सुप्रीम कोर्ट में आज दो जजों की खंडपीठ द्वारा सुनवाई में अरविंद केजरीवाल के लिए कुछ राहत भरी खबर निकाल कर आ रही है |
जहां दो जजों की पीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव को देखते हुए वह अरविंद केजरीवाल के अंतरिम जमानत देने पर विचार कर सकते हैं |
हालांकि यह होगा या नहीं इसका फैसला अब मंगलवार को होगा |
बहरहाल इतना कहना भी केजरीवाल के लिए काफी राहत भरा हो सकता है और चुनाव के बीच उन्हें जेल से बाहर आने की उन्हें उम्मीद जगी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *