जी.पी.दुबे
97210 711 75
अपनी भद्द पिटवाती कांग्रेस
👉NGV प्रकाश न्यूज़ ने पहले ही यह संभावना जाहिर कर दिया था कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं….
👉 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का पहले बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान उसके बाद है जाना….
👉 2014 में स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी से हार गई थी उसके बाद ही उन्होंने क्षेत्र नहीं छोड़ा और 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को पराजित किया…..
👉 एक हार से ही डरे राहुल ने अमेठी छोड़ा जो यह साबित करता है कि उन्होंने अमेठी के लिए कुछ नहीं किया था….
👉 राहुल गांधी के लिए सुरक्षित सीट तलाशनें का मतलब की कांग्रेस राहुल गांधी को इस बार कहीं से पराजित होते नहीं देखना चाहती…..
उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीटों अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस ने अपना सस्पेंस खत्म करते हुए अमेठी से के एल शर्मा तथा रायबरेली से राहुल गांधी को उम्मीदवार घोषित कर उनका नामांकन करवा चुकी है तथा उनके नामांकन के लिए कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया, गांधी प्रियंका सहित बड़े नेता मौजूद रहे |
अब जबकि राहुल गांधी ने रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और अमेठी से कांग्रेस के कल शर्मा का भी नामांकन दाखिल हो चुका है तो यह अब चर्चा का विषय बन गया है कि क्या राहुल गांधी भाजपा की उम्मीदवार और वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी के सामने हार के डर से रायबरेली जैसे सुरक्षित सीट से नामांकन किया है |
👉 यहां यह बता दे की NGV प्रकाश न्यूज़ द्वारा पहले ही कहा गया था कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे और प्रियंका हो सकता है अमेठी से लड़े लेकिन प्रियंका के इनकार के बाद NGV प्रकाश न्यूज़ ने पुनः यह कहा था कि प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ाई की लेकिन वह चुनावी प्रचार करेंगी |
अब जबकि राहुल गांधी ने रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है तो पीएम मोदी की यह बात भी सही साबित हो रही है कि राहुल गांधी किसी सुरक्षित सीट की खोज में है |
यहां बताते चलें कि कल शर्मा के सामने बीजेपी स्मृति ईरानी हैं जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को पराजित किया था |
वहीं भाजपा की स्मृति ईरानी दे कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि राहुल का अमेठी छोड़कर भागना यह संकेत है कि चुनाव के पहले ही कांग्रेस ने अमेठी में हर मान ली है |
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश में पिछले 5 सालों में अमेठी का चौमुखी विकास हुआ है |
चार लाख गरीब परिवारों के लिए शौचालय बने। तीन लाख पचास हजार परिवारों को नल से जल मिला। एक लाख परिवारों को जीवन में पहली बार बिजली का कनेक्शन मिला। एक लाख 14 हजार गरीबों के घर बने। इन पांच साल में जिनमें दो साल कोरोना के थे।
स्मृति ईरानी ने कहा कि आज मैं अमेठी की जनता को नव संकल्प विकास को लेकर भरोसा दिलाना चाहती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार फिर बनने वाली है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दोनों सरकारों के बीच समन्वय बनाकर हम विकास कार्य करते रहेंगे।
किशोरी लाल शर्मा को चुनाव में उतारने का मतलब कांग्रेस ने चुनाव छोड़ दिया है इसलिए कांग्रेस को दिया गया हर मत बेकार होगा इसलिए आप अपने मतों का दुरुपयोग ना करें बेकार न होने दें |
रायबरेली में दिशा कमेटी के अध्यक्ष रही सोनिया जी, इन तीन वर्षों में मैंने स्वयं देखा कि चाहे वह प्रशासनिक कार्य हो या रायबरेली की जनता की कोई समस्या। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व रायबरेली में जनता की सेवा के लिए उपस्थित नहीं था।
मैं भारतीय जनता पार्टी के रायबरेली प्रत्याशी को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। आज उन्होंने नामांकन भरा है और रायबरेली की जनता भी यह जानती है कि जिन्हें अमेठी में अस्वीकार कर दिया गया। रायबरेली के लोग भी उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
आज अमेठी लोकसभा क्षेत्र में आप कमल का फूल खिलते देख रहे हैं।



