फोन पर प्यार भरी बातें-मिले तो निकली बड़ी मम्मी…….

NGV PRAKASH NEWS

फोन पर चला प्रेम प्रसंग, आमने-सामने हुए तो रिश्ते की सच्चाई ने खोले राज

गोरखपुर…….
वैलेंटाइन वीक के बीच गोरखपुर जनपद के खोराबार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल फोन पर पनपा प्रेम प्रसंग आमने-सामने आने पर रिश्ते की ऐसी सच्चाई में बदल गया कि दोनों पक्ष हैरान रह गए। मामला अब थाने तक पहुंच चुका है और पुलिस जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खोराबार क्षेत्र की 42 वर्षीय महिला और उसके देवर का 20 वर्षीय बेटा मोबाइल फोन पर एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे को अपना नाम बदलकर बताया और सोशल मीडिया व फोन कॉल के जरिए बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह बातचीत प्रेम प्रस्ताव तक पहुंच गई। दोनों को यह जानकारी नहीं थी कि वे आपस में रिश्तेदार हैं।

बताया जा रहा है कि युवक को एक अंजान नंबर से कॉल आया था, जिसे उसने उठाया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मिलने का फैसला किया गया। गांव के पास एक खेत में मिलने का समय तय हुआ। जब दोनों मौके पर पहुंचे तो पहले एक-दूसरे को देखकर छिपने की कोशिश की। इसी दौरान युवक ने फोन मिलाया तो जिस नंबर पर वह प्रेमिका समझकर बात करता था, वह फोन उसकी बड़ी मम्मी के पास बज उठा।

इस खुलासे के बाद दोनों को अपने रिश्ते की सच्चाई का पता चला। मामला घर तक पहुंचा और फिर थाने में शिकायत दी गई। महिला की ओर से छेड़खानी की तहरीर दी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।

घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में पहचान छिपाकर की गई बातचीत किस तरह अप्रत्याशित मोड़ ले सकती है, यह मामला उसी का उदाहरण बन गया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *