अमीर के प्यार में बच्चों को छोड़कर भागी महिला को जब हकीकत पता चला…….

NGV PRAKASH NEWS

इंस्टाग्राम के प्रेमजाल में फंसी महिला 1400 किमी दूर पहुंची, हकीकत सामने आते ही टूटा सपना

दुमका (झारखंड), 12 फरवरी 2026.

झारखंड के से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर सोशल मीडिया पर बने प्रेम संबंध के चलते करीब 1400 किलोमीटर दूर पहुंच गई। लगभग एक महीने बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर वापस घर पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के पति ने 12 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसकी पत्नी लंबे समय से इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से बातचीत कर रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी दौरान वह अचानक घर छोड़कर चली गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। कॉल डिटेल के द्वारा जांच में पता चला कि महिला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में रह रही है। इसके बाद एक पुलिस टीम गठित कर वहां भेजी गई, जिसने महिला को ढूंढ निकाला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति द्वारा किए गए दावों से प्रभावित हो गई थी। उसने खुद को एक संपन्न परिवार से जुड़ा बताया था और बेहतर जीवन का सपना दिखाया था। महिला उसके साथ नया घर बसाने के इरादे से बच्चों और परिवार को छोड़कर चली गई थी।

लेकिन मछलीपट्टनम पहुंचने के बाद उसे वास्तविकता का सामना करना पड़ा। जिस व्यक्ति ने खुद को संपन्न बताया था, वह दिहाड़ी मजदूर निकला और फूस की झोपड़ी में रह रहा था। सोशल मीडिया पर किए गए दावों और हकीकत में जमीन-आसमान का अंतर था।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि वह अब आंध्र प्रदेश में रहकर कपड़ा फैक्ट्री में काम करना चाहती है और वापस लौटने में उसे झिझक महसूस रही है। लेकिन जब उसके माता-पिता नें उसे समझाया तो वह वह घर लौटने को तैयार हो गई।

सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि महिला को सकुशल घर लाया गया है। उसके पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया है। महिला के दो बेटे, जिनकी उम्र 8 और 9 वर्ष है, तथा चार साल की एक बेटी है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ रह रही है।

पूरे घटनाक्रम ने इलाके में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े जोखिमों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *