सास-दामाद मामले में आया नया ट्विस्ट-सास नें लगाया दामाद पर यह आरोप…….

NGV PRAKASH NEWS

अलीगढ़ में सास-दामाद का विवाद बना सुर्खियां, साथ रहने के बाद दोनों ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप

अलीगढ़, 13 फरवरी 2026.

अलीगढ़ में सास और दामाद के बीच विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। करीब दस महीनों तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद अब दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में दामाद राहुल ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखते हुए महिला पर नकदी और जेवर लेकर गायब होने का आरोप लगाया है, जबकि महिला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को प्रताड़ना का शिकार बताया है।

राहुल का कहना है कि दोनों सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में साथ रह रहे थे और इस संबंध की जानकारी आसपास के लोगों को भी थी। उसके अनुसार एक दिन वह शाम करीब साढ़े आठ बजे घूमने निकला था और बाद में महिला भी वहां से चली गई, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। राहुल का आरोप है कि महिला घर से करीब दो लाख रुपये नकद, मंगलसूत्र और दो अंगूठियां लेकर चली गई। उसने यह भी आशंका जताई कि महिला के कुछ रिश्तेदार इस पूरे घटनाक्रम में शामिल हो सकते हैं और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा सकती है।

वहीं दूसरी ओर महिला ने थाने में दिए अपने बयान में कहा है कि वह किसी के साथ भागी नहीं है, बल्कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। महिला का आरोप है कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में राहुल का व्यवहार बदल गया और वह उसे बंधक की तरह रखने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसे बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी और प्रताड़ित किया जाता था। महिला के अनुसार वह अपने साथ जो नकदी और जेवर लाई थीं, वह राहुल द्वारा खर्च कर दिए गए और अब उल्टा उसी पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

महिला का कहना है कि वह किसी तरह वहां से निकलकर आई है और अब उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उसने कहा कि अगर वह गलत होती तो खुद थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज नहीं कराती। वहीं राहुल ने महिला के सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उनके बीच किसी प्रकार की जबरदस्ती या मारपीट नहीं हुई थी और अब उसे इस विवाद से छुटकारा चाहिए।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *