गैंग रेप :यू.पी.में दिन में भी नहीं सुरक्षित है लड़कियां

जी.पी. दुबे

97210 71175

सरकार लाख दावा करे लेकिन नहीं सुरक्षित है लड़कियां

बिजनौर 9 अक्टूबर 24.
सरकार दावा करती घूम रही है कि उत्तर प्रदेश में लड़कियां रात में भी महफूज है और अकेले रोड पर चल सकती हैं |

लेकिन हकीकत कुछ इसके उलट दिखाई पड़ती है | जहां पर प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म की खबरें समाचारों में भरी रहती हैं |
जबकि दिन में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं रहती |

प्राप्त समाचार के अनुसार बिजनौर जिले के नगीना देहात का है,जहां पर एक 16 साल की लड़की अपने चाचा के घर अकेली ही जा रही थी |

तभी रास्ते में दो दरिंदों ने उसे पकड़ कर तथा उसका मुंह बंद कर उसे सुनसान इलाके में खींच ले गए |
और वहां पर दोनों ने बारी -बारी से रेप की घटना को अंजाम दिया |

घटना के बाद लड़की किसी तरह अपने चाचा के घर पहुंची, और रोते हुए सारी बात बताई |

लड़की के चाचा द्वारा थाने पर जाकर शिकायत करते हुए पुलिस को सारी जानकारी दी गई |
पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | साथ ही अग्रिम कार्यवाही में जुट गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *