राम लला का दर्शन कर पीएम मोदी ने किया मेगा रोड शो

NGV PRAKASH NEWS

पीएम ने रामलला का दर्शन कर किया मेगा रोड शो

अयोध्या 5 मई 24.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रविवार को रामनगरी आगमन पर अयोध्यावासी में भारी उत्साह रहा। पीएम के रोड शो को देखने के लिए अयोध्या में लोगों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा गया। उनके रोड शो के मार्ग पर दोनों तरफ की जगह खचाखच भरी थी लोग जय श्री राम के नारों के साथ पीएम मोदी का स्वागत कर रहे थे |
अपने रोड शो में स्वागत से अभिभूत पीएम ने कहा कि पहले राम उसके बाद सब काम |
उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां काफी सतर्क रहीं।
प्रधानमंत्री मोदी यहां करीब दो घंटे रहे।
शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक पीएम का राममंदिर में दर्शन पूजन और रोड शो का कार्यक्रम रहा।
पीएम ने पहले रामलला का दर्शन किए और बाद में रोड शो आरंभ किया। सुग्रीव किला से लता चौक तक एक घंटे के रोड शो |
श्री राम जन्मभूमि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की अगुवानी की | प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी ने श्री राम मंदिर में रामलला का दर्शन एवं पूजन किया |
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह रामलला का दर्शन कर भाव विभोर हूं |
प्रधानमंत्री के पहुंचने से लेकर उनके प्रस्थान तक मुख्यमंत्री योगी उनके साथ-साथ सभी कार्यक्रम में रहे।
प्रधानमंत्री के आवागमन मार्ग पर बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर अयोध्याधाम जंक्शन तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पीएम के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए पूरे मार्ग के किनारे बैरीकेडिंग रही।
रोड शो मार्ग पर ड्रोन से भी निगरानी की गई। ड्यूटी प्वाइंटों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इसके अतिरिक्त सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई । पीएम के आगमन के समय आवागमन मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामनगरी में सिर्फ भगवान,भगवा और भाजपा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *