बीजेपी ज्वाइन करने की बाद पहली बार बस्ती पहुंचे राज किशोर सिंह का जोरदार स्वागत

तत्काल बीजेपी को लाभ पर भविष्य में टकराव से इनकार नहीं

जी.पी. दुबे
97210 711 75

भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार बस्ती पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

बस्ती 5 मई 24.
2 दिन पहले बीजेपी ज्वाइन करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्वांचल के बाहुबली नेता राज किशोर सिंह का घघौआ पुल पर पहुंचने पर पहले से जमा हजारों की भीड़ नें जोरदार स्वागत किया |
वहां पहुंचे बस्ती के बीजेपी उम्मीदवार वर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी तथा राज किशोर सिंह को लोगों ने फूलमालाओं से लाद दिया |
घघौवा से लेकर बस्ती तक अयोध्या बस्ती मार्ग पर लोगों का और उनके समर्थकों का लाइन लग रहा जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ |
उनके स्वागत के लिए बीजेपी उम्मीदवार सांसद हरीश द्विवेदी सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता पहले से वहां मौजूद थे |
यहां बताते चलें कि लगातार तीन बार ह्ररैया से विधायक रहे राज किशोर सिंह बसपा और सपा के शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे, राज किशोर सिंह को पूर्वांचल के बाहुबली नेताओं में गिना जाता था और सपा सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त ऊर्जा विभाग की सलाहकार रहे उनके भाई बृज किशोर सिंह उर्फ डिंपल द्वारा केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लखनऊ भाजपा कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी |
राज किशोर सिंह के भाजपा में आने के फायदे और नुकसान

राजकिशोर सिंह के भाजपा ज्वाइन करने से तत्काल तो भाजपा को फायदा मिलना निश्चित है क्योंकि उनके हजारों समर्थक उनके एक इशारे पर भाजपा को वोट करेंगे जिससे बस्ती में बीजेपी की जीत सुनिश्चित होती प्रतीत हो रही है |
अब अगर नुकसान की बात करें तो ह्ररैया के विधायक अजय सिंह द्वारा जो उनके खिलाफ तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं और 2017 की चुनाव में उन्होंने राज किशोर सिंह को पराजित कर भाजपा से हरैया क्षेत्र में जीत दर्ज की थी और पुनः 2022 में बस्ती जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्र में से केवल अजय सिंह द्वारा हरैया से जीत दर्ज कर भाजपा की नाक रखी गई थी | उनके द्वारा राज किशोर सिंह के भाजपा में सम्मिलित होने के तत्काल बाद उनके पहनावे को लेकर जो टिप्पणी की गई थी वह कहीं ना कहीं आगे चलकर चिंगारी से आज बन सकती है |
यहां बताते चलें कि भाजपा विधायक अजय सिंह तथा भाजपा में शामिल हुए राजकिशोर सिंह दोनों की कर्मभूमि ह्ररैया विधानसभा क्षेत्र ही है | ऐसे में आगे टकराव होना लाजमी है |

👉 बहरहाल राज किशोर सिंह के भाजपा में आने से भाजपा और हरीश द्विवेदी को तात्कालिक मजबूती जरूर मिलेगी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *