Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग अपहृता से दुष्कर्म के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती, 17 फरवरी 2026.
💥थाना परसरामपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व कार्रवाई करते हुये नाबालिग को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
➡️पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम तल्हवापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना परसरामपुर में मु0अ0सं0-40/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 352, 351(3), 65(1), 54 बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) व 4/17 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में थाना परसरामपुर के थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
कार्रवाई के क्रम में पुलिस टीम ने दिनांक 17 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 05:15 बजे ग्राम तल्हवापुर मोड़ के पास से अभियुक्त मनीष वर्मा पुत्र हनुमान वर्मा तथा अतुल वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा, दोनों निवासी ग्राम खंडवा कुंवर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक कुर्बान अली, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश भारती, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र तथा मुख्य आरक्षी जगत नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार नाबालिगों से संबंधित अपराधों के प्रति पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है और ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS
