नाम बदलकर प्रेम जाल में फसाया, किया दुष्कर्म बाद में धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव…

NGV PRAKASH NEWS

इंदौर में प्रेमजाल और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी हिरासत में

इंदौर में एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप है कि युवक ने पहले खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की, फिर अपनी असली पहचान छिपाकर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाली 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है। करीब एक साल पहले उसकी पहचान अश्विन नाम के युवक से हुई थी, जो फोन पर बातचीत करता था, लेकिन वह कभी उसके साथ बाहर नहीं गई थी।

पीड़िता के अनुसार, 7 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे स्टार चौराहे पर मिलने बुलाया और वहां से मामा-भांजे की दरगाह ले गया। उसी दौरान युवक ने खुलासा किया कि वह हिंदू नहीं है, बल्कि मुस्लिम है और उसका असली नाम अनस है। इसके बाद उसने निकाह करने और धर्म परिवर्तन की बात कही। धोखे का अहसास होने पर युवती ने शादी से इनकार किया और घर लौट आई।

पीड़िता का आरोप है कि 12 दिसंबर की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी ने फिर से उसे स्टार चौराहे पर बुलाया। बातचीत के बहाने वह उसे स्कीम नंबर-78 स्थित एक कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने भावनात्मक दबाव बनाते हुए मुस्लिम धर्म अपनाने की बात कही। युवती के विरोध करने और वहां से जाने की कोशिश करने पर आरोपी ने कथित तौर पर जबरन दुष्कर्म किया, मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा।

घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची युवती ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद मां के साथ वह हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ लसूड़िया थाने पहुंची, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी अनस उर्फ अश्विन, निवासी ताज नगर, झलारिया रोड, इंदौर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से अन्य युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और एक चाकू की फोटो भी मिली है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *