छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

छुट्टी पर घर आए लांस नायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छत पर मिला शव

बस्ती, 17 फरवरी 2026.

जनपद बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भनखरपुर गांव में छुट्टी पर घर आए एक फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार देर रात उनका शव घर की छत पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भनखरपुर गांव निवासी शरद उपाध्याय उर्फ राजेश (बंटी), उम्र लगभग 27 वर्ष, पुत्र सूर्य प्रकाश उपाध्याय भारतीय सेना में लांस नायक के पद पर तैनात थे। वह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित 452 यूनिट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। करीब नौ दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। सोमवार की देर रात उनका शव अपने ही मकान की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर दुबौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिवार में उनकी मां, पत्नी रुचि और एक वर्ष की बेटी आध्या हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई सुरेश, जो पूर्व में सेना में कार्यरत थे और वर्तमान में बीआरएस लेकर लखनऊ में रह रहे हैं, भाई की मौत की सूचना मिलते ही तत्काल गांव पहुंचे।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इस घटना से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *