फौजी दूल्हा नहीं आया पसंद-सुहागरात के पहले प्रेमी संग हुई फुर्र…….

NGV PRAKASH NEWS

सुहागरात से पहले फौजी दूल्हे को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, 5 लाख नकद और 15 लाख के जेवर ले जाने का आरोप

कौशांबी, 18 फरवरी 2026.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शादी के तुरंत बाद दुल्हन के फरार होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नवविवाहिता ने सुहागरात से पहले ही अपने फौजी पति को छोड़ दिया और घर में रखे 5 लाख रुपये नकद तथा करीब 15 लाख रुपये के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 8 फरवरी को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी, जो भारतीय थल सेना में तैनात है। शादी समारोह गेस्ट हाउस में पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ और इसके बाद दुल्हन की विदाई कर उसे ससुराल लाया गया। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही ससुराल में रखे 5 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई।

लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि दुल्हन ने पहले दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में पता चला कि युवती पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की योजना बना चुकी थी। देर रात जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने सराय अकिल थाना क्षेत्र के निवासी निकेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर शिवांक सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और नवविवाहिता की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *