लेडी डॉन बहने जो चंदन के साथ मिल गरीब लड़कियों का करती थीं…….

NGV PRAKASH NEWS

दोस्ती के नाम पर साजिश का आरोप: भोपाल में ब्यूटीशियन ने सहेलियों पर रेप, नशीला पदार्थ और धर्म परिवर्तन के दबाव का मामला दर्ज कराया

भोपाल, 25 फरवरी 2026.
मध्य प्रदेश की राजधानी में भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ से करियर बनाने आई 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने अपनी करीबी सहेलियों और उनके परिचितों पर सुनियोजित साजिश के तहत दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने मामा के साथ थाने पहुंचकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है।

⏩पीड़िता के अनुसार 31 दिसंबर 2024 को एक जन्मदिन पार्टी में उसकी मुलाकात अमरीन उर्फ माहिरा नाम की युवती से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ी और वह अमरीन के घर रहने लगी। आरोप है कि अमरीन पहले भी अपनी एक सहेली का धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी अपने भाई से करा चुकी थी और अब उसका अगला निशाना यही ब्यूटीशियन थी।

शिकायत में कहा गया है कि अगस्त 2025 में अमरीन का परिचित चंदन यादव उसे धमकाकर एक स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नवंबर 2025 में उसे गांधीनगर ले जाया गया, जहां अमरीन के भाई बिलाल ने कथित तौर पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया।

📍पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में उसे अहमदाबाद ले जाया गया, जहां यासिर और आशु नामक युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके मुताबिक उसे जबरन छोटे कपड़े पहनने, पब और लाउंज में जाने तथा अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था।

➡️मामला यहीं तक सीमित नहीं रहा। शिकायत दर्ज होने के बाद एक और युवती पुलिस के पास पहुंची। उसने आरोप लगाया कि शादी-पार्टियों में वेटर का काम करने के दौरान अमरीन ने उसे तय आय का लालच देकर अपने यहां बुलाया, जहां चंदन यादव, चानू और यासिर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरी पीड़िता का दावा है कि बाद में उसे देह व्यापार में धकेला गया और अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल किया जाता रहा।

पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की गई है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जांच के लिए विशेष टीम गठित कर मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

📍घटना को लेकर कुछ संगठनों ने इसे संगठित ‘लव जिहाद’ और ‘धर्मांतरण’ से जुड़ा मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *