28 साल की शाइस्ता नें शादी के तीसरे दिन बच्चे को दिया जन्म…….

NGV PRAKASH NEWS

शादी के तीसरे दिन मां बनी शिक्षिका, नेपाल में विवाह के बाद मुजफ्फरपुर में मचा बवाल

मुजफ्फरपुर, 25 फरवरी 2026.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज तीन दिन बाद एक 28 वर्षीय महिला शिक्षिका ने बच्ची को जन्म दिया। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल बन गया है। मामला औराई थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस जांच में जुटी हुई है।

💥प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय स्कूल संचालक राकेश कुमार साह, जो ‘इंग्लिश मॉडर्न स्कूल’ चलाते हैं, ने 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में शिक्षिका शाइस्ता परवीन के साथ विवाह किया था। दोनों पहले से ही शादीशुदा बताए जा रहे हैं और उनके परिवार भी हैं। विवाह के बाद दोनों ने अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे, जिससे यह मामला सार्वजनिक हुआ।

➡️विवाह के तीन दिन बाद, 21 फरवरी को शाइस्ता परवीन ने सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल उनका इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है। इस घटनाक्रम ने मामले को और पेचीदा बना दिया है।

⏩शादी के तुरंत बाद शिक्षिका के भाई ने औराई थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राकेश साह ने उनकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में रखा, धर्म परिवर्तन कराया और दबाव बनाकर शादी की। परिजनों का दावा है कि 18 फरवरी की सुबह शाइस्ता घर से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। बाद में पता चला कि वह स्कूल संचालक के साथ थीं। आवेदन में राकेश कुमार साह, उनकी पत्नी विमल देवी, पुत्री सहित कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

📍दूसरी ओर, शाइस्ता परवीन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही हैं। बताया जाता है कि वर्ष 2025 से दोनों के बीच संपर्क था और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद विवाह का निर्णय लिया गया। हालांकि शादी और बच्चे के जन्म की टाइमिंग को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

📍औराई थाना प्रभारी सनोवर परवीन के अनुसार महिला सुरक्षित है और स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, आरोपी स्कूल संचालक राकेश साह फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है। आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देश और महिला के बयान पर निर्भर करेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *