रुपयों लिए देवर ने भाभी को दोस्तों को परोसा-दोस्तों नें किया सामूहिक…….

NGV PRAKASH NEWS

रुद्रपुर में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा, देवर निकला मास्टरमाइंड; फरार आरोपी ने ट्रेन में जहर गटका

रुद्रपुर, 27 फरवरी 2026.

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 22 फरवरी की रात हुई विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने रिश्तों और सामाजिक भरोसे को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड पीड़िता का सगा देवर ही था, जिसने चंद रुपयों के लालच में अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, आरोपी देवर ने अपने साथियों से रुपये लेकर पहले से योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि उसने अपने भाई के मेले में न जाने की बात का फायदा उठाया और भाभी को बिना घर पर बताए मेले में ले गया। अन्य आरोपी पहले से ही वहां मौजूद थे और महिला की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। लौटते समय देवर ने शॉर्टकट का बहाना बनाकर किच्छा बाईपास की ओर रास्ता बदल दिया। आरोप है कि सुनसान स्थान पर तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जबकि देवर निगरानी करता रहा।

घटना के बाद जब मामला सामने आया तो शुरू में देवर फरार हो गया था। बाद में वह खुद कोतवाली पहुंचा और बयान देने लगा, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने साजिश की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में फरार चल रहे 23 वर्षीय आरोपी अभय सक्सेना ने गिरफ्तारी के डर से ट्रेन में जहर गटक लिया। घटना मंगलवार देर शाम की है, जब लिंक एक्सप्रेस में नजीबाबाद-नगीना रेलवे स्टेशन के बीच जीआरपी नियमित चेकिंग कर रही थी। जांच के दौरान अभय सक्सेना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। संदेह होने पर जीआरपी ने उसे नगीना रेलवे स्टेशन पर उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बाद में उसे रुद्रपुर लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। साथ ही गांधी पार्क, ठंडी रोड और किच्छा बाईपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *