NGV PRAKASH NEWS

शराब से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती हैं रोजाना की ये चीजें, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
नई दिल्ली, 28 फरवरी 2026.
लोगों के द्वारा आमतौर पर शराब और सिगरेट को सेहत के लिए सबसे खतरनाक माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हमारी रोजमर्रा की थाली में शामिल कुछ चीजें भी उतनी ही नहीं बल्कि उससे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। मिलावट और प्रोसेस्ड फूड के बढ़ते चलन के बीच लोग कई ऐसी वस्तुओं को हेल्दी समझकर खा रहे हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं।
डॉक्टरों के अनुसार सफेद चीनी सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरी है। चीनी किसी धीमे जहर से कम नहीं है। अधिक मात्रा में चीनी का सेवन शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ाता है, जिससे फैटी लिवर, हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। समस्या यह है कि लोग सीधे चीनी कम खाएं, लेकिन सॉस, ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड के जरिए अनजाने में अधिक शुगर ले लेते हैं।
विशेषज्ञों ने खास तौर पर तीन चीजों से सावधान रहने की सलाह दी है।
1👉 पहली है टमाटर की सॉस। पकौड़े, समोसे या पराठे के साथ खाई जाने वाली सॉस में भारी मात्रा में शुगर और आर्टिफिशियल कलर मौजूद होते हैं। एक चम्मच सॉस में लगभग एक चम्मच चीनी के बराबर शुगर हो सकती है, जो खासकर बच्चों के लिए नुकसानदायक है।
2👉दूसरी है कोल्ड ड्रिंक और सोडा। गर्मियों में इनका सेवन बढ़ जाता है। डाइट या शुगर फ्री के नाम पर बिकने वाले पेय भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं माने जाते। इनमें मौजूद हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और अन्य तत्व तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं। बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड जूस भी अधिक फ्रुक्टोज के कारण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
3👉तीसरी चीज है फ्लेवर्ड दही या मीठा योगर्ट। घर का सादा दही जहां सेहत के लिए फायदेमंद है, वहीं बाजार में मिलने वाले फ्लेवर्ड योगर्ट में अतिरिक्त शुगर मिलाई जाती है। इससे शरीर को अपेक्षित पोषण नहीं मिलता, बल्कि शुगर इनटेक बढ़ जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए प्रोसेस्ड और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना जरूरी है। लेबल पढ़कर खरीदारी करने और घर के बने सादे भोजन को प्राथमिकता देने से कई बीमारियों से बचाव संभव है।
NGV PRAKASH NEWS
