NGV PRAKASH NEWS

में शादी के तीन दिन बाद दुल्हन लाखों के जेवर लेकर चाचा संग फरार…….
हाथरस 28 फरवरी 26.
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शादी के महज तीन दिन बाद दुल्हन पर ससुराल में हमले और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मोनिका की शादी 21 फरवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला नई बस्ती निवासी सुनील कुमार से हुई थी। 22 फरवरी को दुल्हन धूमधाम से ससुराल पहुंची। परिवार का आरोप है कि सुहागरात की पहली ही रात मोनिका ने पति सुनील पर चाकू से हमला कर दिया और दूर रहने की धमकी दी। भयभीत दूल्हा अलग सो गया और अगले दिन परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों पक्षों में समझाने का प्रयास हुआ, लेकिन तनाव बना रहा।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि 25 फरवरी की शाम दुल्हन ने घर में सभी के लिए खाना बनाया और खुद परोसकर खिलाया। खाना खाने के कुछ देर बाद परिवार के सदस्य बेहोश हो गए। इसी दौरान घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 4 से 5 लाख रुपये की चांदी और 18 हजार रुपये नकद लेकर दुल्हन फरार हो गई।
सुबह जब परिवार की आंख खुली तो दुल्हन घर से गायब थी और मुख्य गेट खुला मिला। परिजनों का आरोप है कि मोनिका अपने रिश्ते के चाचा सुग्रीव के साथ भागी है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS
