तीसरे चरण के चुनाव में भी मतदान प्रतिशत में उत्तर प्रदेश रहा फिसड्डी

जी.पी. दुबे
97210 711 75

तीसरे चरण के मतदान में भी उत्तर प्रदेश के मतदाता मतदान करने में रहे फिसड्डी

तीसरे चरण की चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक डाटा के अनुसार कल 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ |
सबसे ज्यादा मतदान का प्रतिशत असम में रहा जहां 85.45 प्रतिशत मतदान वही सबसे कम उत्तर प्रदेश में 57.55 प्रतिशत रहा |
77.53 प्रतिशत के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर 76.06 प्रतिशत के साथ गोवा तीसरे स्थान पर रहा |
छत्तीसगढ़ में 71.98 प्रतिशत, कर्नाटक में 71.84 प्रतिशत, दादर नगर हवेली में 71.13 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 66.74 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 63.55 प्रतिशत गुजरात में 60.13 प्रतिशत और बिहार में 59.14 प्रतिशत रहा |
अभी जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में गर्मी अपनी चरम पर नहीं है तब मत प्रतिशत का यह हाल है अभी चार चरण का चुनाव बाकी है अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का प्रतिशत और भी गिर सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *