कर ना सके हम जमीर का सौदा कीमत चाहे जितनी थी.. बसपा के नेता ने क्यों कहीं यह बात

जी.पी.दुबे
97210 711 75

जीती बाजी हार गए हम किस्मत ही कुछ ऐसी थी….

बस्ती.
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर मिश्र का टिकट कटने के बाद बहुजन समाज पार्टी के कोऑर्डिनेटर उदयभान का छलका दर्द |
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि जीती बाजी हार गए हम किस्मत ही कुछ ऐसी थी- कर ना सके हम जमीर का सौदा कीमत चाहे जितनी थी
यहां बताते चलें कि बसपा कोऑर्डिनेटर उदय भान बहुजन समाज पार्टी से भाजपा की सदस्य ज्वाइन किए थे और पुनः वह वापस बहुजन समाज पार्टी में आ गए |
उनके आने के कुछ दिनों बाद बहुजन समाज पार्टी में 35 वर्ष बीताने के बाद दयाशंकर मिश्र द्वारा यह आरोप लगाते हुए की भाजपा ने उनको सम्मान नहीं दिया बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए तथा उन्हें बस्ती लोकसभा क्षेत्र से बसपा का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया | नामांकन के अंतिम दिन और अंतिम समय पर पूर्व विधायक नंदू चौधरी के पुत्र लव कुश पटेल को बसपा ने दयाशंकर मिश्र का टिकट काटते हुए अपना उम्मीदवार बना दिया |
इसी बात को लेकर बसपा कोऑर्डिनेटर उदयभान का दर्द छलका और उन्होंने यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर किया |
कोऑर्डिनेटर उदयभान की गिनती बस्ती मंडल के बड़े नेताओं में होती है |
उनके छलके इस दर्द से राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं |
जमीर के सौदे और कीमत की बात को लेकर किए गए पोस्ट में कुछ अलग ही इशारा नजर आता है |
इसके पहले सोशल मीडिया पर लग चुका है करोड़ों में टिकट काटने की बात |
वहीं बसपा के पूर्व उम्मीदवार दयाशंकर मिश्र ने राजनीतिक शिकार होने की बात कही है |
पूर्व विधायक उम्मीदवार अशोक मिश्रा ने यह कहते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया कि इस पार्टी में ब्राह्मणों का कोई महत्व नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *