
जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
नगरीय विकास के नाम पर डूडा द्वारा किया जा रहा लूट
बस्ती.
नगरीय विकास के नाम पर डूडा द्वारा मानक विहीन काम कर पैसे का लूट जारी है |
नगर पंचायत नगर बाजार के नगर कप्तानगंज मार्ग से भतरिंहा जोत को जाने वाली सड़क जिसकी कुल लंबाई 1 किलोमीटर है और वह गिट्टी डामर से निर्मित सड़क जिसके दोनों तरफ एक से डेढ़ मीटर की पटरियां बनी हुई थी |
यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी उसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा सरकार को सड़क के मरम्मत कर हेतु धन का प्रस्ताव भेजा गया था | दो बार प्रस्ताव भेजने के बाद भी सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया |
नगर पंचायत के निर्माण होने के बाद ही पिच सड़क को नगरीय विकास प्राधिकरण डूडा द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क में तब्दील कर दिया गया |
मानक विहीन ईट तथा गुणवत्ता विहीन सामग्री द्वारा सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है | इतना ही नहीं सड़क की पटरियों को समाप्त कर सड़क की चौड़ाई कम कर दिया गया जिससे वहां आने जाने वाले दो चार पहिया वाहन को एक दूसरे के बगल से निकलना मुश्किल हो गया है |
जबकि इसी मार्ग से स्कूल बस, ऑटो, स्कूल की वैन तथा आम लोगों एवं ट्रैक्टर ट्रालियों का आवागमन होता रहता है |
प्रश्न यह है कि सरकार मिट्टी के बाद खड़ंजा तथा उसके बाद पिच मार्ग का निर्माण करवा रही है परंतु यहां पर पिच मार्ग को इंटरलॉकिंग मार्ग में बदल दिया गया |
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राणा दिनेश प्रताप सिंह के चेतावनी देने के बाद भी घटिया निर्माण सामग्री से निर्माण कार्य जारी है… सड़क पतली हो जाने तथा घटिया निर्माण होने से ग्राम वीडियो में काफी रोष व्याप्त है
नियम विरुद्ध पिच रोड पर इंटरलॉकिंग लगवा कर डूडा द्वारा लाखों रुपए का गोलमाल किया जा रहा है |
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें..
ज्ञान प्रकाश दुबे 97210 711 75

