चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर हुई मौत…….

NGV PRAKASH NEWS

मृतक अर्जुन सोनी की फाइल फोटो👆

संदिग्ध हालात में डीजे संचालक की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्तहकम गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी

बस्ती 18 मार्च 2026.
कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्तहकम गांव में 17 मार्च दिन मंगलवार को एक डीजे संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी ।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय अर्जुन सोनी के रूप में हुई थी , जो गायघाट बाजार में डीजे और लाइट की दुकान संचालित करते थे। परिजनों के अनुसार सोमवार को वह नगर बाजार स्थित अपनी बहन के घर गए थे जहां लगभग 3 घंटे रहने के बाद शाम को वापस लौट आए थे। रात में वह घर के बरामदे में सोने चले गए।

वहीं मृतक अर्जुन सोनी की बहन का घटना की सूचना मिलते ही रो-रो कर बुरा हाल है, रोटी-रोटी उसने बताया कि अगर उसे पता होता कि ऐसी घटना हो जाएगी तो, वह किसी भी हालत में भाई को वापस घर नहीं जाने देती |

यह भी पढ़ें…….

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि रात में घर का चैनल बाहर से बंद था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अर्जुन छत के रास्ते दूसरे मकान की छत पर पहुंचे और वहां से नीचे उतर गए। देर रात जब उनके छोटे भाई की नजर बिस्तर पर पड़ी तो वह वहां नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद भी रात में उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

मंगलवार सुबह छोटे भाई की किराना व चाय की दुकान के पीछे छप्पर की बड़ेर में रेशम की रस्सी से उनका शव लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अर्जुन सोनी पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और उनके तीन बच्चे हैं।

वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन सोनी काफी समाजिक किस्म के व्यक्ति थे | अपने सामाजिक व्यक्तित्व के कारण वह बताया जा रहा है कि आगामी पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने की भी तैयारी में थे |

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *