नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई

बस्ती, 17 मार्च 2026.

जनपद में महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की नेतृत्व भूमिका अहम रही।

पुलिस के अनुसार थाना कलवारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 32/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस तथा 3/4(2)/17 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से आरोपित की तलाश में जुटी थी।

यह भी पढ़ें……..

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अक्सड़ा पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल चौधरी पुत्र रामभवन चौधरी निवासी पड़री जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय एवं कांस्टेबल संदीप कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *