सिरफिरे युवक ने परिवार के पांच लोग की हत्या के बाद खुद की खुदकुशी
👉 मौके पर असलहा का ना मिलना कर रहा संदेह उत्पन्न
सीतापुर.
सीतापुर जिले में सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है जहां पर एक सिरफिरे शराबी युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुद खुदकुशी कर ली |
सीतापुर के पाल्हा पुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक जो नशे का आदी था उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी और खुद को गोली मार ली |
वहीं सूत्रों के अनुसार की घर में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी किसी में उसने अपनी मां को गोली मार दी तथा पत्नी को हथौड़े से मार कर और अपनी दो बेटियों तथा एक बेटे को छत से नीचे फेंक दिया |
युवक के मां,पत्नी तथा दोनों बेटियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बेटे की मौत ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हो गई |
घटना पर पहुंची पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किया साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ला भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी इकट्ठा करने में लग गए |
घटनास्थल से 315 बोर के दो धोखे मिले हैं लेकिन असलहा नहीं मिला |
असलहा का नाम मिलना भी संदेह पैदा कर रहा है कि अगर युवक ने खुद को असलेहे से गोली मार लिया तो असलहा वही होना चाहिए था |
सूत्रों के अनुसार गांव के अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है | अनुराग अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था उसके पत्नी प्रियंका सिंह व बेटी आश्वी, आरना तथा बेटा आदविक लखनऊ स्थित निजी आवास पर रहे थे तथा बच्चे वहीं पढ़ रहे थे |
पत्नी बच्चों के साथ शुक्रवार को ही लखनऊ से घर आई थी |
गांव वालों के अनुसार युवक शराब के नशे का आदी था |

