
Gyan Prakash Dubey
दरोगा का लड़का निकला हथियार सप्लायर
मेरठ.
उत्तर प्रदेश पुलिस में पोस्ट एक दरोगा का बेटे को हथियार तस्करी करने के जुर्म में एसटीएफ में गिरफ्तार किया है |
हथियार तस्कर रोहन के पास से 17 बंदूके और 700 कारतूस मिले हैं |
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहन हथियार सप्लाई का गेम चला रहा था| और वह एक-47 तक की सप्लाई कर चुका है |
रोहन के पिता राकेश सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा है तथा इस समय उनके तैनाती मथुरा में है |
पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद रोहन ने उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा की तैयारी की परंतु परीक्षा में पास नहीं हो सका उसके बाद उसने ठेकेदारी का कार्य शुरू कर दिया |
इस दौरान उसकी मुलाकात हथियारों की तस्करी करने वाले तस्कर अनिल बालियान से हुई |
अनिल बालियान ने उसे ज्यादा और जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर अपने गैंग में शामिल कर लिया |
यहां बताते चलें कि रोहन दरोगा का लड़का था इसलिए उसने सोचा कि उसे कुछ नहीं होगा |
और रोहन हथियारों की सप्लाई के लिए ग्राहक तलाश करने का काम करने लगा | ग्राहक मिलने पर वह उनका नेटवर्क तैयार करता और सौदा तय होने के बाद वह हथियार की सप्लाई कर देता था |
एसटीएफ रोहन से पूछताछ कर रही है और वह किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई कर चुका है तथा उसके गैंग में कौन-कौन सदस्य हैं इसका पता लग रही है |


