विवाद में एफसीआई गोदाम के गार्ड के बंदूक से चली गोली और लगी साथी गार्ड के लड़के को

जी.पी. दुबे
97210 711 75

एफसीआई गोदाम के गार्ड के हरकत से साथी गार्ड के लड़के को लगी गोली

बस्ती 12 मई 24.
थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन एफ सीआई गोदाम में गार्ड की नौकरी कर रहे रामायण तिवारी के बंदूक से साथी गार्ड विजय कुमार दुबे के पुत्र अनुराग दुबे को बंदूक से गोली लग गयी ।
गोली अनुराग दुबे के दाहिने बाह एवं पीठ में लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अनुराग दुबे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही पक्षों द्वारा अभी तक किसी ने थाने पर प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।
लोगों के अनुसार विजय कुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय लालजी दुबे निवासी लखनहट थाना नगर बस्ती एफसीआई गोदाम में गार्ड की नौकरी करते हैं देर रात्रि अपने ड्यूटी पर जा रहे थे कि रेलवे स्टेशन के करीब इनका एक ठेले वाले से टक्कर हो गया जिसकी वजह से इन्हें चोट आई जिन्हें जिला अस्पताल बस्ती में इलाज के लिए ले जाया गया।
पिता को चोट लगने की सूचना मिलते ही पुत्र अनुराग दुबे जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने विजय कुमार दुबे का इलाज करने के बाद घर जाने के लिए छोड़ दिया।
अनुराग दुबे अपने पिता का मोबाइल और मोटरसाइकिल लेने के लिए मध्य रात्रि एफसीआई गोदाम पर पहुंचे जहां पर गेट बंद था।
गेट पर तैनात रामायण तिवारी निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली बस्ती ने कहा की विजय कुमार दुबे के आने के बाद ही मोटरसाइकिल व मोबाइल मिल पाएगी उसके बाद दोनों में विवाद गाली गलौज शुरू हुआ और गार्ड रामायण तिवारी के बंदूक से गोली चल गई जो अनुराग दुबे के बांह वा पीठ पर लगा |अनुराग दुबे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है |
इस मामले में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी किसी भी तरफ से कोई सूचना उनको नहीं दी गई है |
वहीं सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष में आपसी सुलह समझौते पर बात चल रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *