मारपीट मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

बस्ती | 24 सितंबर 2026

बस्ती के थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, मारपीट के संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-421/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 23 सितंबर 2026 की रात करीब 11:53 बजे मूड़घाट से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नितिन सिंह (25), निवासी अभयपुर थाना कप्तानगंज; अतुल भट्ट (27), निवासी महोत्सव थाना लालगंज; अभिषेक मिश्रा (28), निवासी गौरा थाना वाल्टरगंज; और अनुभव पांडे (30), निवासी कटरा थाना कोतवाली, बस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेवन उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह तथा हेड कांस्टेबल शैलेश सिंह, कांस्टेबल राजू यादव, राम सिंह और हरिराम सिंह शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *