अवैध गाजा के साथ दो शातिर स्मगलर पकड़े गए…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

1030 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे

बस्ती, 29 मार्च 2026.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह के नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही के अभियान के अंतर्गत जनपद बस्ती के थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1030 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 28 मार्च 2026 की रात करीब 23:55 बजे अमहट पुल के पास से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विशाल उर्फ शिवम पुत्र रामसुधि निवासी महारानी होटल के सामने रौतापार थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष तथा विनायक उर्फ प्रिन्स पुत्र रामसुधि निवासी ग्राम चिताही थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं |

पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 1030 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 139/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी गंभीर रहा है। अभियुक्त विनायक उर्फ प्रिन्स पुत्र रामसुधि के खिलाफ कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा विभिन्न बीएनएस धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं अभियुक्त विशाल उर्फ शिवम पुत्र रामसुधि के खिलाफ कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, गंभीर अपराध तथा पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और नशे के कारोबार से भी जुड़े होने की आशंका है। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा सके।

इस कार्रवाई को थाना कोतवाली प्रभारी मोती चन्द के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार सिंह (चौकी प्रभारी सिविल लाइन), उ0नि0 जितेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी बड़ेवन) सहित पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

💥 यहां बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही की मंशा जाहिर कर दिया था |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *