बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मारपीट में बुजुर्ग की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

बस्ती, 30 मार्च 2026.

जनपद के थाना दुबौलिया क्षेत्र में मारपीट की घटना में घायल हुए एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 53/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया। घटना में सेमरा मुस्तकम गांव निवासी रामकुबेर पुत्र चम्बर मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि अन्य लोग भी घायल हुए थे।

पुलिस ने मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें बिपिन यादव (उम्र 19 वर्ष), राधेश्याम (उम्र लगभग 60 वर्ष) और रामरीत यादव (उम्र लगभग 43 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी सेमरा मुस्तकम थाना दुबौलिया क्षेत्र के निवासी हैं। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के साथ उपनिरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक परमहंस सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 यहां बताते चलें की पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में 80 वर्षीय राम कुबेर की घायल अवस्था में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी | परिजनों द्वारा पुलिस के ऊपर आरोप लगाया गया था कि कई बार मामले की जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की |

⏩ समय रहते अगर पुलिस ने कार्यवाही की होती तो हो सकता था कि ऐसा मामला न हुआ होता |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *