Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

3 घंटे के भीतर लूट का खुलासा, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर, 30 मार्च 2026.
थाना महुली क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और लूटा गया सामान भी बरामद किया है।
घटना का अनावरण करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के निवासी दानिश ने थाना महुली में तहरीर देकर बताया कि वह मुर्गीफार्म में कार्य करता है और 30 मार्च की सुबह भगौतीपुर स्थित फार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह भगौतीपुर पुलिया के पास पहुंचा, एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक रोककर कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसका बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में बाट माप मशीन, मोबाइल चार्जर और फर्म से संबंधित रसीदें रखी थीं।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना महुली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गुलशन गौतम नामक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कई दिनों से पीड़ित की रेकी कर रहा था और पैसे के लालच में इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अदद अवैध तमंचा .12 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा लूटा गया काला बैग बरामद किया है, जिसमें बाट माप मशीन, मोबाइल चार्जर और फर्म की रसीदें शामिल हैं। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी की गई है।
इस कार्रवाई को थाना महुली पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS
