सरयू नदी में नहाते वक्त चार बच्चों की डूब कर हुई दर्दनाक मौत

जी.पी.दुबे
97210 711 75

एक दुखद घटना में चार बच्चों की डूब कर हो गई मौत

बस्ती 12 मई 24.
थाना दुबौलिया क्षेत्र के अंतर्गत मोजपुर गांव के पास सरयू नदी में नहाने गए लगभग 8-10 बच्चों में से 6 बच्चे पानी में डूबने लगे | स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह दो बच्चों को परंतु चार बच्चे नदी में डूब गए |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनको ढूंढना चालू किया जिसमें दो बच्चों की डेड बॉडी मिली बाकी अभी भी तलाश जारी है |
घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा तथा पीड़ित परिवार को संतावना दिया |
उन्होंने वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दीजिए |
क्षेत्राधिकारी कलवारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि नदी पर 8-10 बच्चे गए थे जो उसमें नहाने लगे तथा उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया और वह उसमें डूबने लगे जिसमें से दो बच्चों को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया बाकी चार बच्चे डूब गए|
उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो बच्चों की मृत्यु शरीर बाहर निकाल चुकी है तथा बाकी दो की तलाश जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *