हेलो पुलिस सीएम केजरीवाल के पी ए ने मुझे पिटवा दिया

हेलो पुलिस दिल्ली सीएम हाउस में मेरे साथ की गई है मारपीट

नई दिल्ली. 13 मई 24.
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस को सुबह 9:00 बजे दो पी सी आर काल आया जिसमें अपने आप को आम आदमी पार्टी का सांसद बताती हुये कहा गया कि मैं स्वाति मालीवाल बोल रही हूं सीएम हाउस में मारपीट की गई है |
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पी ए विभव कुमार ने मुझे पिटवा दिया |
सूत्रों के अनुसार पुलिस सीएम हाउस पहुंची परंतु प्रोटोकॉल के कारण पुलिस सीएम हाउस के अंदर नहीं जा सकती है |
वहीं पुलिस द्वारा पीसीआर की सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है |
वही दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइन थाने आई थी उन्होंने घटना के बारे में बताया परंतु स्वाति मालीवाल द्वारा कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है |
पुलिस ने कहा कि वह घटना की सच्चाई की जांच कर रही है |
दिल्ली पुलिस के इन बयान के बाद भाजपा भी मुखर हो गई है | भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने स्वाति मालीवाल के आरोपों पर कहा कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का आरोप की दिल्ली सीएम के पीएम उनके साथ मारपीट की यह सोचनीय बात है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *