Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कासगंज पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजार क्षेत्र में लिया गया सुरक्षा जायजा
कासगंज, 01 अप्रैल 2026.
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान आमजन संवाद स्थापित कर उन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीम ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
👉 क्या बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं एवं कानून के पालन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं।”
फ्लैग मार्च के दौरान व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही नागरिकों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

यहां बताते चले कि पुलिस अधीक्षक द्वारा 02 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र में निकलने वाली हनुमान जी की शोभा यात्रा (डोला) को परंपरागत एवं निर्धारित मार्ग से ही निकालने के निर्देश आयोजकों को दिए गए हैं। साथ ही सभी से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
NGV PRAKASH NEWS
