Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सिद्धार्थनगर पुलिस की दो बड़ी सफलताएं, 24 घंटे में चोरी का खुलासा व 3 दिन में अपहृता बरामद
सिद्धार्थनगर, 06 अप्रैल 2026.
जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो महत्वपूर्ण मामलों में सफलता हासिल की है। एक ओर थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय भेजा, वहीं थाना मिश्रौलिया पुलिस ने महज तीन दिन के भीतर अपहृता को बरामद कर लिया।
📍पहले मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना सिद्धार्थनगर पर दर्ज मुकदमा संख्या 89/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का त्वरित खुलासा किया। पुलिस ने महरिया रेलवे लाइन अंडरपास के पास से दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया और उन्हें न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुमार मंगलम, हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव और आरक्षी अभिषेक दूबे शामिल रहे।
📍दूसरे मामले में थाना मिश्रौलिया पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को मात्र तीन दिन के भीतर बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। संबंधित मुकदमा संख्या 53/2026 धारा 137(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3(1) एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज था। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दोनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया है।
NGV PRAKASH NEWS
