एस.पी.के निर्देश पर पुलिस की सख्त कार्रवाई,357 चालान व 2 वाहन सीज…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कासगंज पुलिस की सख्त कार्रवाई, 357 चालान व 2 वाहन सीज

कासगंज, 06 अप्रैल 2026.

यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कासगंज पुलिस द्वारा सख्त अभियान चलाया गया।

💥पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात लक्ष्मन सिंह ने टीम के साथ कस्बा सोरों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मॉडिफाइड साइलेंसर, दोपहिया पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, हूटर और प्रेशर हॉर्न के दुरुपयोग जैसे मामलों में कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान दो मोटरसाइकिलों को मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण सीज कर थाना सोरों में खड़ा कराया गया। वहीं 357 वाहन चालकों के खिलाफ चालान करते हुए कुल 8,23,500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सतर्क रहें और सुरक्षित यात्रा करें।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *