2 जिंदा गोवंशीय पशु के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गोवध निवारण अधिनियम के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 जिंदा गोवंशीय पशु बरामद

संतकबीरनगर, 06 अप्रैल 2026.

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो जिंदा गोवंशीय पशु और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में की गई। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने झुड़िया पुलिया के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटके पासवान, कल्लू पासवान और बीरु पासवान के रूप में हुई है, जो जनपद बलरामपुर के थाना ललिया क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव के निवासी बताए गए हैं। इनके खिलाफ मुकदमा संख्या 242/2026 धारा 325 बीएनएस, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लालबिहारी निषाद, उपनिरीक्षक अशोक कुमार दूबे, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल हरिनरायण, कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल प्रदीप पटेल और कांस्टेबल समशेर अली शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *