नाबालिक को शादी का झांसा दे भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती, 07 अप्रैल 2026.

जनपद बस्ती के थाना दुबौलिया क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आदर्श पाठक उर्फ राज पाठक को ग्राम गोकुलपुर से पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना दुबौलिया पर मु0अ0सं0 28/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान आदर्श पाठक उर्फ राज पाठक पुत्र पुर्णेंशु पाठक, निवासी शंकरपुर थाना छावनी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के साथ उपनिरीक्षक भवानी प्रसाद मिश्र और कांस्टेबल हेमन्त सिंह शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *