Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुर्थिया तिराहे से दबोचा गया
सिद्धार्थनगर, 09 अप्रैल 2026.
सिद्धार्थनगर जिले के थाना खेसरहा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी क्रम में थाना खेसरहा में दर्ज मुकदमा संख्या 33/2026, धारा 87, 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को कुर्थिया तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेश उर्फ सूरज पुत्र राजुकुमार निवासी बनरही नरहरिया थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल आदित्य यादव और कांस्टेबल विशाल सिंह की टीम शामिल रही, जिन्होंने आरोपी को दबोचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
NGV PRAKASH NEWS
