Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सामूहिक दुष्कर्म मामले में 12 घंटे के भीतर 4 आरोपी गिरफ्तार, मुण्डेरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बस्ती, 09 अप्रैल 2026.
जनपद बस्ती के थाना मुण्डेरवा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और सख्ती का संदेश गया है।
पुलिस के अनुसार थाना मुण्डेरवा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 83/2026, धारा 140(4), 70(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va, 3(2)v से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 08 अप्रैल 2026 को रात 22:50 बजे इचड़वा पुल कुरिया के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के लिए रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुग्रीव पुत्र इन्द्रजीत निवासी सेन्दुरिया थाना मुण्डेरवा, सचिन पुत्र रामतेज निवासी अमरडोभा थाना मुण्डेरवा, पवन पुत्र राधेश्याम निवासी अमरडोभा थाना मुण्डेरवा तथा शिव पूजन पुत्र सुखराम निवासी कैथवलिया थाना लालगंज के रूप में हुई है। सभी अभियुक्तों की उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक टैबलेट भी बरामद किया है, जिसे मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।
यहां बताते चले की लालगंज थाना क्षेत्र की महिला जो किसी काम से मुंडेरवा थाना क्षेत्र में आयी थी, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था |
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरनाथ यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जावेद खान, हेड कांस्टेबल देवानंद, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद यादव, कांस्टेबल भगवान दयाल यादव, कांस्टेबल अमित यादव तथा कांस्टेबल जितेन्द्र शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
NGV PRAKASH NEWS
