योगी के गोरखपुर में भाई बहन को भी नहीं छोड़ रहे मनचले

जी.पी. दुबे
97210 711 75

दवा करा कर वापस लौट रहे भाई बहन को मनचलो द्वारा किया गया परेशान भट्ठे पर जाकर बचाई जान

गोरखपुर 14 मई 24.
गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां मनचलो द्वारा भाई बहन को प्रेमी प्रेमिका समझ कर उनका 5 किलोमीटर तक पीछा किया गया तथा उनके ऊपर अनेक फब्तीया कसी गई और भाई बहन को छेड़ते रहे |
खबरों के अनुसार गुलरिहा थाना क्षेत्र के एकला गांव के रहने वाले एक भाई द्वारा अपनी बहन के दांत का का इलाज करा कर बाइक से वापस घर जा रहे थे | अभी वह चिलुआ ताल के पास पहुंचे थे कि दो बाइक सवार चार मनचले उनका पीछा कर लिए और पीछे बैठी युवती पर छीटाकसी कर उसे छेड़ने लगे और रास्ते में बाइक खड़ी कर उनको रोकने का भी प्रयास किया |
किसी तरह दोनों भाई बहन बचकर अपने गांव के पास ईट भट्ठे पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों से मदद मांगी | मजदूरों की मदद से भाई ने एक मनचले को पकड़ लिया बाकी तीन गाली देते हुए भाग गए |
फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए एक नामजद सहित तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जड़ पड़ताल शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *