पांच रूपये के कुरकुरे नें कहां पति पत्नी में तलाक के नौबत ला दी….?

आगरा.
आगरा पुलिस लाइन में हर रविवार और शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन होता है | इसमें पति-पत्नी के बीच में झगड़ों को आपसी विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जाता है |
परामर्श केंद्र में रविवार को एक ऐसे पति-पत्नी के बीच झगड़े का विवाद आया जहां 5 रुपये के कुरकुरे ने पति-पत्नी के बीच झगड़ा करा दिया |
खबरों के अनुसार
शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी एक साल पहले सदर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई. पति चांदी कारीगर है | दोनों के बीच कुछ दिनों तक मामला सही चलता रहा,फिर एक दिन पत्नी ने कुरकुरे लाने को कहा, लेकिन पति ने मना कर दिया |
वहीं जब पत्नी ने खुद कुरकुरके मंगा लिए तो गुस्साए पति ने विवाद कर दिया और बात लड़ाई झगड़े तक पहुंच गई और पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया और वह बीते दो महीने से मायके में रह रही है |
पुलिस लाइन में बैठे काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी एक साल पहले सदर थाना क्षेत्र में हुई थी | पत्नी का कहना है कि उसे शादी से पहले कुरकुरे खाना पसंद है | साथ ही उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद छह महीने तक पति ने खूब ध्यान रखा और उसे बराबर कुरकुरे लाकर देते रहे परंतु उसके बाद उनका तेवर बदल गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *