जी.पी. दुबे
97210 711 75
राहुल गांधी एक आम नेता है इसलिए हमारे युवा नेता से डिबेट करें-बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी नें राहुल गांधी से डिबेट करने के लिए अपने एक युवा नेता को सार्वजनिक बहस के लिए नामित किया |
पार्टी में युवा नेता और युवा भाजपा के उपाध्यक्ष अभिनय प्रकाश को तेजस्वी सूर्या ने नामित करते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखा | तेजस्वी सूर्या ने अपने लिखे पत्र में कहा कि प्रिय राहुल गांधी आपसे बहस करने के लिए भाजपा ने अपनी युवा नेता अभिनय प्रकाश को नामित किया है |
अभिनव प्रकाश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे नामित करने के लिए तेजस्वी सूर्या को मैं धन्यवाद देता हूं और उम्मीद करता हूं राहुल गांधी मुझसे डिबेट करने के लिए सहमत होंगे |
भाजपा के युवा अभिनव प्रकाश शिक्षित और पासी समुदाय से आते हैं जिनकी भागीदारी रायबरेली में 30 प्रतिशत है |
अभिनव प्रकाश ने कहा कि संविधान हो, शासन हो या रोजगार हो सभी मुद्दों पर खुलकर बहस होनी चाहिए |
यहां बताते चले की सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के दो पूर्व जजों जस्टिस मदन बी लोकर और जस्टिस एपी शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर आमने-सामने सार्वजनिक बहस करने का न्योता दिया था | इस पत्र पर वरिष्ठ पत्रकार एन.राम ने भी हस्ताक्षर किए थे |
राहुल गांधी ने इस न्योते को स्वीकार करते हुए यह उम्मीद जताई थी कि प्रधानमंत्री उनके साथ बहस में शामिल होंगे |
परंतु बीजेपी ने यह कहते हुए की राहुल गांधी ना तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और ना ही कांग्रेस में उनकी कोई साख है इसलिए प्रधानमंत्री के साथ उनके बहस का कोई औचित्य नहीं बनता है |
भाजपा ने कहा कि उनके साथ बहस के लिए एक हमारा युवा नेता ही काफी है |
तेजस्वी सूर्या ने अपने लिखे पत्र में कहा कि वह राहुल गांधी के निमंत्रण स्वीकार करने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं |


