भाजपा विकास के नाम पर और विपक्ष पाकिस्तान के नाम पर वोट मांग रहा है- केशव मौर्य

जी पी दुबे
97210 711 75

आखिर क्यों पाकिस्तान कांग्रेस को जीतते हुए देखना चाहता है- केशव मौर्य

बस्ती 14 मई 24.
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आज बस्ती के शिवपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे |
उन्होंने आज बस्ती में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक विशाल जनसभा को संबोधित किया |
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के बस्ती पहुंचने पर भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने उनका स्वागत किया |
केशव मौर्य ने भाजपा के पक्ष में कमल का बटन दबाने की अपील करते हुए कहा कि देश का सबसे ज्यादा विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है |
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना विकास 60 साल में नहीं कर पाई बीजेपी ने उतना विकास 10 साल में कर दिया |
उन्होंने कहा कि भारत जनता पार्टी का काम जनता की भलाई करना है|
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बस्ती से हरीश द्विवेदी को बड़े अंतर से सांसद बनाकर भेजने का काम करना होगा |
उन्होंने कहा कि जब मैं नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहा हूं तो उसे समय दूसरी बातों का भी ध्यान रखना होगा |
उन्होंने कहा एक तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने का कार्य कर पाकिस्तान को खुश करना है |
उन्होंने कहा आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का डंका पाकिस्तान में बज रहा है | पाकिस्तान के लोग चाहते हैं कि किसी तरह मोदी भारत के प्रधानमंत्री न बन पाए |
पाकिस्तान इसलिए मोदी को प्रधानमंत्री बनने नहीं देखना चाहता क्योंकि जो वह कटोरा लेकर पूरी दुनिया से भीख मांग रहा है वह उसे नहीं मानना मांगना पड़ेगा |
उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि देश के लोकतंत्र संविधान को खतरा नहीं है आप दोनों के राजनीतिक अस्तित्व खतरा है आप दोनों लोगों के राजनीतिक भविष्य को खतरा है |
उन्होंने कहा चाहे कांग्रेस हो चाहे समाजवादी पार्टी हो चाहे बहुजन समाज पार्टी हो यह तीनों पार्टियों गरीब के नाम पर तो वोट लेती हैं लेकिन उनका विकास उनका सम्मान नहीं करती हैं |
उन्होंने कहा कि अगर 2019 में अपने कमल का बटन ना दबाया होता तो क्या राम लला का भव्य मंदिर अयोध्या में बन पाता, क्या कश्मीर से धारा 370 है पाता, यह आपके एक वोट की ताकत है |
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी,अखिलेश यादव और मायावती राम लला का दर्शन करने नहीं गए और नहीं गए तो क्यों नहीं गए और किस कारण वोट मांग रहे हो |
उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम भारत से गरीबी दूर करना नहीं बस किसी तरह से प्रधानमंत्री की कुर्सी को हथियाना है जिससे वह देश को लूट सके |
केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य भारत को मजबूत बनाना है, व पिछड़ों दलितों आदिवासियों को आगे बढ़ाना है |
उन्होंने कहा कि बस्ती का अगर विकास करना है देश का विकास करना है, उत्तर प्रदेश का विकास करना है अयोध्या मथुरा काशी का विकास करना है तो भारतीय जनता पार्टी को वोट करना है |
उन्होंने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से 2014 में नरेंद्र मोदी के नाम के भाजपा के नाम की कमल के फूल की लहर थी जो 2019 में आंधी बनी और 2024 में सुनामी और तूफान बन चुकी है |
देश के विकास के लिए सबका साथ सबका विकास के लिए वोट मांगते हैं परंतु विपक्ष पाकिस्तान के लिए वोट मांगता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *