सुहागरात पर पति ने पत्नी को दोस्तों के किया हवाले ,जबरदस्ती शराब पिलाकर गैंगरेप का आरोप…….

NGV PRAKASH NEWS

सुहागरात पर पति ने पत्नी को दोस्तों के हवाले किया, गैंगरेप का आरोप; महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

हैदराबाद, 13 अप्रैल 2026.

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने ही पति और उसके पांच दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस घटना ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता पैदा कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

👉यह भी पढ़े…….

आयोग की चेयरपर्सन ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और जांच को तय समयसीमा में पूरा किया जाए। साथ ही पीड़िता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को भी कहा गया है। आयोग ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने इस घटना को महिला की गरिमा और शारीरिक स्वायत्तता पर गंभीर हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 28 जुलाई 2025 को उसने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के एक 28 वर्षीय युवक से कुकटपल्ली स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह किया था। शादी के बाद दोनों बेगमपेट इलाके में किराए के मकान में रहने लगे। आरोप है कि शादी की रात ही पति ने अपने पांच दोस्तों को घर बुलाया, जहां शराब पार्टी की गई और पीड़िता को भी जबरन शराब पिलाई गई।

पीड़िता के मुताबिक, जब वह बेहोश हो गई तो उसके पति और उसके दोस्तों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पीड़िता मानसिक रूप से गहरे सदमे में है और न्याय की मांग कर रही है।

शिकायत के आधार पर बेगमपेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश जारी है। इससे पहले पीड़िता ने कुकटपल्ली थाने में संपर्क किया था, लेकिन घटना का स्थान बेगमपेट क्षेत्र में होने के कारण मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *